रांची में घने कोहरे का हवाई यात्रा पर असर, ऐसे निपटेगा विभाग

पूरे झारखंड में बढ़ा सर्दी का सितम

रांची : रांची में घने कोहरे- राजधानी रांची सहित राज्यभर में सर्दी का सितम बढ़ गया है.

मौसम में आयी तब्दीली की वजह से पूरे राज्य घने कोहरे की चादर में ढका नजर आ रहा है.

घने कोहरे की वजह से हवाई यात्रा भी प्रभावित हो रही है.

जिससे यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है.

वहीं लो विजिबिलिटी के कारण बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भी असर पड़ा है.

airport1 22Scope News

फ्लाइट्स की री शिड्यूलिंग से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

कोहरे की वजह से फ्लाइट्स की री शिड्यूलिंग यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ गयी है. यात्रियों का कहना है कि वक्त बचाने के लिए ही ज्यादा पैसे खर्च कर फ्लाइट्स ली जाती है और ऐसे में अगर फ्लाइट्स रीशेड्यूल हो जाए या फिर डाइवर्ट हो जाये तो काफी ज्यादा परेशानी होती है.

रांची में घने कोहरे: एयरपोर्ट कर्मियों ने कसी कमर

वहीं कोहरे के बावजूद फ्लाइट में तब्दीली ना हो इसे लेकर रांची एयरपोर्ट ने कवायद शुरू कर दी है. जिसके तहत इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम लगाए गए हैं जो पूरी तरीके से फंक्शनिंग होते ही लो विजिबिलिटी की वजह से होने वाली परेशानी से निजात दिला सकेगी. मामले की जानकारी देते हुए एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि फ्लाइट की लैंडिंग के लिए 23 सौ मीटर की विजिबिलिटी चाहिए, लेकिन अगर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम लगा दिया जाए तो फिर 13 सौ मीटर की विजिबिलिटी के बाद भी आराम से लैंडिंग हो सकती है. वहीं 10 दिनों के अंदर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम के फंक्शनिंग हो जाएगा. बहरहाल बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की यह कवायद यकीनन यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगी, लेकिन देखना है कि आखिर यह तकनीक कब से लागू हो पाती है.

रिपोर्ट: मुर्शीद आलम

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...