दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दौरान देश के मुख्य चुनाव आयुक्त की गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ा दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। आईबी की एक गुप्त सूचना के आधार पर गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है और मुख्य चुनाव आयुक्त की सुरक्षा बधाई है।
यह भी पढ़ें- जे पी नड्डा से मुलाकात कर वापस PATNA लौटे चिराग, कहा…
मुख्य चुनाव आयुक्त की सुरक्षा में सीआरपीएफ के कमांडो रहेंगे जो हमेशा उनके साथ चलेंगे। बताया जा रहा है कि गुप्त सुचना मिली थी कि मुख्य चुनाव आयुक्त को खतरा है जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। बता दें कि राजीव कुमार को 01 सितम्बर 2020 को चुनाव आयोग के रूप में नियुक्त किया गया था और फिर 15 मई 2022 को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया था।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
Z
Z
Z
Highlights