मंत्री लेसी सिंह ने कहा- राज्य में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों से बचें

पटना : बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री लेसी सिंह ने आज खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग विभाग में स्थापित राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। यह नियंत्रण कक्ष राज्य में घरेलू गैस (LPG) आपूर्ति से संबंधित उत्पन्न समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु स्थापित किया गया है।

मंत्री लेसी सिंह ने कहा- राज्य में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है व किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है

निरीक्षण के दौरान मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि राज्य में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है व किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि भ्रामक एवं अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे विभाग द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष एवं जिलों में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर संपर्क करें।

Food and Consumer Protection Department 1 1 22Scope News

उपभोक्ताओं की सुविधा व शिकायतों के शीघ्र निवारण के उद्देश्य से विभाग द्वारा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है – मंत्री

मंत्री ने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा एवं शिकायतों के शीघ्र निवारण के उद्देश्य से विभाग द्वारा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 0612-2233050 है। यह नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन प्रातः सात बजे से रात्रि नौ बजे तक कार्यरत रहेगा। उन्होंने जानकारी दी कि आज से इस नंबर पर पांच हंटिंग लाइन की सुविधा भी प्रारंभ कर दी गई है, जिससे अधिक संख्या में उपभोक्ताओं की कॉल का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।

Food and Consumer Protection Department 2 22Scope News

‘राज्य के सभी जिलों में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं, जहां उपभोक्ता अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं’

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के सभी जिलों में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं, जहां उपभोक्ता अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। इन नियंत्रण कक्षों के दूरभाष नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न प्रचार माध्यमों से कराया जा रहा है, ताकि आमजन इन नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबरो पर कॉल कर एलपीजी से संबंधित अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है व आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है तथा कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाने हेतु सभी जिला पदाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Food and Consumer Protection Department 1 22Scope News

राज्य के सभी अस्पतालों एवं शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है – सचिव अभय कुमार सिंह

सचिव अभय कुमार सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य के सभी अस्पतालों एवं शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, पेट्रोल एवं डीजल का भी पर्याप्त भंडार राज्य में उपलब्ध है, जिससे आमजनों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता अंतिम डिलीवरी के 25 दिनों के बाद व ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता 45 दिनों के बाद नए गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। विभाग द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे संयम बनाए रखें तथा किसी भी समस्या के समाधान हेतु नियंत्रण कक्ष का उपयोग करें।

यह भी पढ़े : उत्तर बिहार के अंचल अधिकारियों को मिलेगा राजस्व कानून और ऑनलाइन प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण

SIR Voter List: झारखंड में आदिवासी-मूलवासी संगठनों का विरोध, 10 अक्टूबर...

 झारखंड में SIR मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर आदिवासी-मूलवासी संगठनों ने विरोध जताया है। 10 अक्टूबर को रांची में विरोध मार्च और पुतला दहन...

JSSC CGL Paper Leak: प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने रट डाले...

 JSSC CGL 2023 पेपर लीक मामले की CID जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रिंटिंग प्रेस कर्मी समीर ने परीक्षा से पहले सवाल-जवाब याद...

Roopi Soren Last Darshan: मोरहाबादी आवास पर अंतिम दर्शन के लिए...

रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए मोरहाबादी स्थित आवास पर लोगों और नेताओं की भीड़ जुटी है। हेमंत सोरेन ने मां को श्रद्धांजलि...