Godda में मानवता शर्मसार! डायन-बिसाही के नाम पर तीन लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर की गई हत्या…

Godda: झारखंड में डायन के नाम पर महिलाओं को मौत के घाट उतारने का सिलसिला जारी है। 2026 में भी इस तरह के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं यह बेहद ही शर्मनाक है। एक बार फिर Godda के पौड़ैयाहाट से डायन के नाम पर तीन लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी गई है।

इन तीन लोगों की हुई हत्या…

बता दें यह मामला Godda जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत देवदांड थाना क्षेत्र के डांगा गांव का है। जहां डायन बिसाही के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से वार पर निर्ममता से हत्या कर दी गई है। इन मृतकों में 55 वर्षीय दरबारी मुर्मू, 51 वर्षीय मकु बास्की और 13 वर्षीय जीतराम मुर्मू शामिल है।

पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को किया गिरफ्तार

बता दें इस घटना को आधी रात लगभग 2 बजे अंजाम दिया गया। पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची और छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने शक के आधार पर उक्त हत्याकांड में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

झारखंड के गांवों में डायन-बिसाही की कुप्रथा आज भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार और पुलिस -प्रशासन के द्वारा, कई गैर-सरकारी संस्थाओं के द्वारा लोगों के इस घटिया कुप्रथा के खिलाफ जागरुक किया जा रहा है लेकिन गांवों में शिक्षा का कम प्रसार होने के कारण लोग अंधविश्वास में आज भी जी रहे हैं और इस तरह सिर्फ डायन-बिसाही के नाम पर लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है, यह बेहद ही गंभीर चिंता का विषय है।

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...