EOU ने RJD नेता बीमा भारती समेत 4 को भेजा नोटिस, इस मामले से जुड़ा है मामला…

पटना: बीते वर्ष नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान बिहार में विधायकों के खरीद फरोख्त मामले में अब EOU ने एक बार फिर चार लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। EOU ने राजद की पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री बीमा भारती, संजय पटेल, प्रमोद कुमार और सनी कुमार को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए 21 जुलाई को ऑफिस में बुलाया है। इसके साथ ही सोनपुर के राजद नेता ई सुनील से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है। ई सुनील से EOU ने पहले भी पूछताछ की थी।

यह भी पढ़ें – सीएम नीतीश के करीबी IAS ने लिया वीआरएस, कर सकते हैं राजनीति में एंट्री…

बता दें कि मामले में बीते वर्ष 11 फरवरी को जदयू विधायक सुधांशु कुमार ने कोतवाली थाना में विधायकों की खरीद फरोख्त की कोशिश का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने विधायकों को दस-दस करोड़ रूपये का प्रलोभन और डरा धमका कर अपहरण करने का भी आरोप लगाया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केस EOU को ट्रान्सफर कर दी गई थी जिसमे ईओयू की जांच लगातार जारी है। इस मामले में पैसे के लेनदेन होने का साक्ष्य होने पर राज्य सरकार ने ईडी से भी जांच की अनुशंसा की थी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    नौकरी मांगने वाला नहीं, देने वाला बनेगा बिहार, बिहार आईडिया फेस्टिवल में…

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img