सीएम नीतीश के करीबी IAS ने लिया वीआरएस, कर सकते हैं राजनीति में एंट्री…

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी IAS एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव दिनेश कुमार राय ने स्वैछिक सेवानिवृति ले ली। उन्होंने बीते 13 जून को स्वैछिक सेवानिवृति के लिए आवेदन दिया था जिसे सोमवार को राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। इस बाबत बिहार सरकार की सामान्य प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार बीते 13 जून को IAS दिनेश कुमार राय ने स्वैछिक सेवानिवृति के लिए आवेदन दिया था जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। वे 15 जुलाई से सेवानिवृत माने जायेंगे।

बता दें कि IAS दिनेश कुमार राय 2010 बैच के अधिकारी हैं जो लंबे समय तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव रहे। बाद में उन्हें पश्चिम चंपारण जिले का जिलाधिकारी बनाया गया और अभी हाल ही में उनका तबादला राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सचिव के पद पर किया गया था।

यह भी पढ़ें – जिन स्कूलों में कभी थे ब्लैक बोर्ड अब हैं स्मार्ट क्लास, बदल गयी बिहार की…

इसके साथ ही बता दें कि पश्चिम चंपारण से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में तबादला के बाद जब वे पहली बार अपने पैतृक गांव गए थे तो वहां लोगों ने सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ उनका भव्य स्वागत किया था। उस वक्त भी अंदाजा लगाया जा रहा था कि IAS दिनेश कुमार राय शायद अपने पद से इस्तीफा देकर राजनीति में आ सकते हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने खुद राजनीति में आने की बात की पुष्टि नहीं की है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    नौकरी मांगने वाला नहीं, देने वाला बनेगा बिहार, बिहार आईडिया फेस्टिवल में…

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Rohit Sharma MI Captain 2027: IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस...

Rohit Sharma MI Captain 2027, मुंबई: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने बड़ा ऐलान किया है। टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक...

Sonpur Mela Luxury Cottage: सोनपुर मेला घूमने का बना रहे हैं...

Sonpur Mela Luxury Cottage, पटना: विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में इस बार पर्यटकों को शाही अंदाज में ठहरने का मौका मिलेगा। मेले में...