Tuesday, October 21, 2025
Loading Live TV...

Latest News

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में मनाई दिवाली, बेटे निशांत कुमार भी रहे साथ

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष प्रकाश पर्व दीपावली को पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री आवास में मनाया। उन्होंने अपने हाथों से दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और हर घर में खुशहाली का उजियारा...

Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू टीओपी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय युवक पवन ने स्कूटी से पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार युवक एक राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी पवन नामक युवक ने साहस दिखाते हुए स्कूटी से उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान पवन और एक अपराधी के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान पवन ने झपटमार से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। खुद को फंसता देख...

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, राजद और कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में गंभीर दरार उभरती दिख रही है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ऐलान किया है कि वह बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने कहा कि घोषित 6 सीटों में से किसी एक पर भी उसे उम्मीदवार उतारने का मौका नहीं दिया गया।RJD-कांग्रेस पर आरोप JMM के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस स्थिति के लिए राजद (RJD) और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, और झामुमो को चुनावी...

सिकरहना नदी ने पानी कम होने के साथ तेजी से हो रहा है कटाव

मोतिहारी : मोतिहारी जिला से होकर बहने वाली सिकरहना नदी ने पानी कम होने के साथ तेजी से कटाव करना शुरू कर दिया है। जिला का सुगौली और बंजरिया प्रखंड सिकरहना के कटाव से ज्यादा प्रभावित हो रहा है। हालांकि, बंजरिया प्रखंड से जो तस्वीर सामने आई है। उससे यही लगता है कि सिकरहना नदी सब कुछ अपने में समा लेना चाह रही है। कई सड़कें सिकरहना के कटाव का दंश झेल रही है। बंजरिया से रामगढ़वा जाने वाली सड़क पर सिकरहना ने कई जगह कटाव शुरू कर दिया है और कई फीट सड़क को अपने में समेट लिया है। जिस कारण दर्जनों गांव का सम्पर्क प्रखंड और जिला मुख्यालय से कट गया है।

सिकरहना के कटाव को लेकर स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अभियंताओं की मनमानी से नदी कई जगह पर तेजी से कटाव कर रही है। जिसकी जानकारी विभाग के अधिकारी को दी गई थी लेकिन अधिकारियों ने कटावरोधी कार्य नहीं किया। बाढ़ का पानी उतरने के बाद सिकरहना नदी का तांडव शुरू है।सिकरहना नदी ने अब तेजी से कटाव शुरु कर दिया है। बंजरिया के चैलाहा से रामगढ़वा प्रखंड के बेला चौक तक जाने वाली सड़क को जोड़ने वाली रोड पर सिकरहना नदी ने कई जगह कटाव शुरू कर दिया है।

इसके अलावा लगभग 10 अन्य जगहों पर सिकरहना विभिन्न जगहों पर लगातार कटाव कर रही है। बंजरिया प्रखंड में कपरसंडी गांव के उत्तर, मोखलिसपुर गांव के मध्य विद्यालय के समीप, गोबरी मंदिर के समीप, सिसवनिया पुल के बाएं और दाहिने तरफ, महम्मदपुर के उत्तर दिशा, जनेरवा महादलित बस्ती, जनेरवा कब्रिस्तान के पश्चिम, जटवा मदरसा नया टोला के समीप, खैरी गांव के दक्षिण, सुंदरपुर पकड़िया टोला के उत्तर और सुंदरपुर मस्जिद के समीप सिकरहना नदी तेजी से कटाव कर रही है।

यह भी देखें :

वहीं सिकरहना नदी ने बंजरिया के चैलाहा से सुगौली प्रखंड के करमवा बाजार होते हुए रामगढ़वा प्रखंड के बेला तक जाने वाली सड़क पर बुढ़वा गांव के पास पुल बन रही है। जिसके डायवर्सन पर पानी का बहाव काफी तेज है। जिस कारण बंजरिया, सुगौली और रामगढ़वा के लोग वैकल्पिक मार्ग के रूप में जटवा से जनेरवा सड़क का उपयोग करते थे जो तीनों प्रखंड को जोड़ती थी।लेकिन सिकरना नदी ने उस सड़क पर जटवा और जनेरवा के पास कई जगह कटाव शुरू कर दिया। कहीं-कहीं आधा सड़क नदी में समा गई है। तो एक जगह पूरी पक्की सड़क नदी के गर्भ में समा गई। जिस कारण लगभग एक दर्जन से ज्यादा गांवों का सम्पर्क कट गया है। बुढ़वा डायवर्सन से आवागमन बाधित होने के कारण बंजरिया प्रखंड के फुलवार उतरी, फुलवार दक्षिणी, रोहिनिया और जनेरवा के अलावा कई पंचायत के लोग इसी मार्ग से प्रखंड व जिला मुख्यालय आते जाते रहे हैं। जिस सड़क के नदी द्वारा काट लिए जाने कारण कई प्रखंड के लोग भी प्रभावित होंगे।

इस संबंध में पूछे जाने पर स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री शमीम अहमद ने कहा कि जल संसाधन विभाग के अलावा मुख्यमंत्री को भी सिकरहना नदी के कटाव से संबंधित जानकारी लिखित रूप में देकर कटावरोधी कार्य चलाने का आग्रह किया था लेकिन अधिकारियों की मनमानी है। नदी जिस तेजी से कटाव कर रही है। उससे नए इलाकों में फिर से पानी फैलेगा। जबकि बंजरिया प्रखंड के कई गांव अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। पूरा बंजरिया प्रखंड हर साल बाढ़ का दंश झेलता है। अधिकारियों के अलावा सरकार से आग्रह करके थक गया।लेकिन बाढ़ निरोधक कार्य केवल कागजों पर अधिकारी करते हैं और लोगों को अपने हाल पर छोड़ देते हैं।

यह भी पढ़े : रक्सौल पुलिस और SSB के जवानों ने चरस की बड़ी खेप के साथ तस्कर को पकड़ा

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Related Posts

JEE Main Exam 2026 की तिथियां घोषित: जनवरी और अप्रैल में...

Desk: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE...

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, कोई...

Desk: कनाडा के सरे शहर में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर गुरुवार तड़के एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस के अनुसार...

UGC NET EXAM 2025: 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026...

Desk: जो छात्र UGC NET EXAM 2025 की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel