Nagar Panchayat बनने के 10 वर्ष बीत जाने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं यहां के लोग

कैमूर: आजादी के 77 वर्ष बीत गए और कैमूर के मोहनिया को नगर पंचायत का दर्जा मिले हुए भी 10 वर्ष बीत गए। सभी जगहों पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की योजनाओं से विकास कार्य किया जा रहा है लेकिन नगर पंचायत मोहनिया का कुछ वार्ड ऐसा है जहां के लोग बदतर स्थिति में जीने को मजबूर हैं। आलम यह है कि लोग अपने घरों तक चचरी पुल के सहारे जाते हैं। अगर लोग खुद से इस चचरी पुल का निर्माण न करें तो फिर शायद वे घर से बाहर भी न निकल पाएं।

मामला है नगर पंचायत मोहनिया के वार्ड संख्या 15 इस्लामगंज की जहां सुविधाओं का घरो अभाव है। यहां अभी तक पक्की सड़क तक नहीं बन सकी है। यहां जलजमाव के कारन लोग बांस के बने चचरी पुल से हो कर अपने घर या बाहर जाते हैं। जनप्रतिनिधियों से बारंबार अनुनय विनय के बावजूद उनके कानों पर जूं नहीं रेंग रहा।

बताया जा रहा है कि इस्लामगंज की कुल आबादी चार हजार की है लेकिन इस क्षेत्र में अब तक पक्की सड़कें नहीं बन सकी है। पक्की सड़क के अभाव में बारिश के दिनों में लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। अपने घरों से दैनिक क्रियाकलाप के लिए बाहर निकलने के लिए लोगों ने आपसी सहयोग से मस्जिद के समीप बांस का एक चचरी पुल बनाया है जिससे उनका आवागमन होता है। लोगों को अपनी गाड़ियां भी दूसरे के यहां कड़ी करते हैं क्योंकि चचरी पुल से वाहन उनके घरों तक नहीं जा पाता है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

युवा अपनी रूचि Science में बढ़ाएं और ISRO में योगदान देकर कीर्तिमान स्थापित करें- प्रेम कुमार

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Nagar Panchayat Nagar Panchayat Nagar Panchayat

Nagar Panchayat

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...