IPL 2022 Schedule : 26 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का दंगल, पहली बार दो और टीमें शामिल, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2022 Schedule : 26 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का दंगल, पहली बार दो और टीमें शामिल, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली : IPL 2022 Schedule : 26 मार्च से शुरू होगा आईपीएल का दंगल, पहली बार दो और टीमें शामिल- आईपीएल 2022 (IPL 2022) का शेड्यूल जारी हो गया है. 26 मार्च से टी20 लीग शुरू होगी. पहला मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स (CSK vs KKR) के बीच भिड़ंत होगी. यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. पहला मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमें पिछले सीजन के फाइनल में आमने-सामने थीं. टी20 लीग के मौजूदा सीजन से 10 टीमें उतर रही हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस को पहली बार मौका मिला. लीग राउंड के 70 मुकाबले मुंबई और पुणे में होंगे. लीग राउंड का अंतिम मैच 22 मई को खेला जाएगा.

27 मार्च रविवार को 2 मुकाबले होंगे. पहले मैच में दोपहर 3.30 बजे मुंबई इंडियंस की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स से ब्रेबोर्न स्टेडियम में होगी. वहीं शाम को डीआई पाटिल स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होंगे. जानकारी के अनुसार, इस बार कुल 12 डबल हेडर के मुकाबले खेले जाएंगे. मालूम हो कि मुंबई ने सबसे अधिक 5 बार जबकि चेन्नई ने 4 बार टी20 लीग के खिताब पर कब्जा किया है.

आईपीएल 2022 का पूरा शेड्यूल (IPL 2022 Full Schedule) 

  •  26 मार्च- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
    •    27 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (3.30 PM)
    •    27 मार्च- पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    •    28 मार्च- गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
    •    29 मार्च- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
    •    30 मार्च- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
    •    31 मार्च- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
    •    1 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स
    •    2 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स(3.30 PM)
    •    2 अप्रैल- गुजरात टाइटन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
    •    3 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स
    •    4 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
    •    5 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    •    6 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस
    •    7 अप्रैल- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
    •    8 अप्रैल- पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स
    •    9 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (3.30 PM)
    •    9 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस
    •    10 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (3.30 PM)
    •    10 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
    •    11 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम गुजरात टाइटन्स
    •    12 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    •    13 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स
    •    14 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स
    •    15 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
    •    16 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स  (3.30 PM)
    •    16 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    •    17 अप्रैल- पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद  (3.30 PM)
    •    17 अप्रैल- गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
    •    18 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
    •    19 अप्रैल- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    •    20 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स
    •    21 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
    •    22 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
    •    23 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स  (3.30 PM)
    •    23 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
    •    24 अप्रैल- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
    •    25 अप्रैल- पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
    •    26 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स
    •    26 अप्रैल- गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
    •    28 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
    •    29 अप्रैल- पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
    •    30 अप्रैल- गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (3.30 PM)
    •    30 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस
    •    1 मई- दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (3.30 PM)
    •    1 मई- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
    •    2 मई- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
    •    3 मई- गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स
    •    4 मई- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
    •    5 मई- दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
    •    6 मई- गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस
    •    7 मई- पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (3.30 PM)
    •    7 मई- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
    •    8 मई- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (3.30 PM)
    •    8 मई- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
    •    9 मई- मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
    •    10 मई- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स
    •    11 मई- राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
    •    12 मई- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस
    •    13 मई- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स
    •    14 मई- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
    •    15 मई- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स (3.30 PM)
    •    15 मई- लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
    •    16 मई- पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
    •    17 मई- मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
    •    18 मई- कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
    •    19 मई- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्स
    •    20 मई- राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
    •    21 मई- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
    •    22 मई- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स

मुंबई में होंगे कुल 55 मैच

इस बार 26 मार्च से आईपीएल 2022 की शुरुआत होगी, जबकि 29 मई को फाइनल खेला जाना है. इस बार होने वाले लीग के सभी 70 मैच मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे. मुंबई में कुल 55 मैच होने हैं, जबकि पुणे में 15 मैच खेले जाएंगे. इस बार मुंबई के वॉनखेड़े में 20, सीसीआई में 15, डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20 मैच खेले जाएंगे. जबकि पुणे से MCA स्टेडियम में 15 मैच होंगे.

कोरोना के साये में होगा आईपीएल

इस बार का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच हो रहा है. एमएस धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल यानी 2021 का खिताब अपने नाम किया था. आईपीएल इस बार कोरोना के साये में हो रहा है, लेकिन फैन्स को एंट्री मिलने की संभावना है. शुरुआती मैचों में 25 फीसदी तक दर्शक मैदान में आ सकते हैं.

मुंबई इंडियंस का नहीं खुला जीत का खाता, राजस्थान रॉयल्स से 23 रन से हारी रोहित की टीम

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...