Advertisment

औरंगाबाद के Ex MP ने की हर घर तिरंगा फहराने की अपील, कहा…

औरंगाबाद: औरंगाबाद के पूर्व सांसद भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग अपने घरों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहरा कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद हर भारतीय को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित कर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का भावना पैदा करना है।

देश ने 22 जुलाई 1947 को ही तिरंगा को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया था। आज समय है देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन करने का और उनके साहस को नमन करने का। शहीदों के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ मुहीम की शुरुआत की है। आज से 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा प्रोफाइल का इस्तेमाल करें और अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें।

देश का गौरव और सम्मान का प्रतीक तिरंगा सभी लोग अपने घर पर जरूर फहराएं। हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, हर मन तिरंगा, हर मकसद तिरंगा, हर सपना तिरंगा होना चाहिए। इस अभियान के तहत सभी घरों पर तिरंगे फहराए जाएंगे सभी लोगों से 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा आंदोलन में शामिल होने और भारतीय तिरंगा फहराने का आग्रह किया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- तो अब जल्दी ही बनेगा दरभंगा में AIIMS, हो गया ये बड़ा काम

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Ex MP Ex MP

Ex MP

Highlights

Hazaribagh Coal Mining News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, लकूरा जंगल में...

हजारीबाग के लकूरा गांव में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध रैट होल कोयला खदानों को ध्वस्त कर बंद कराया। तस्करी नेटवर्क...

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...