Advertisment

तो अब जल्दी ही बनेगा दरभंगा में AIIMS, हो गया ये बड़ा काम

पटना: बिहार के दरभंगा में एम्स निर्माण का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। इस मामले में जानकारी देते हुए राज्यसभा सांसद संजय झा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि दरभंगा के शोभन में ही अब एम्स बनेगा। उन्होंने जानकारी दी कि शोभन में एम्स निर्माण के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रस्तावित भूमि पर एम्स निर्माण की मंजूरी दे दी है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार भी जताया।

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर संजय झा ने लिखा कि शोभन एकमी बायपास के निकट प्रस्तावित भूमि का सर्वेक्षण करने आई केंद्र सरकार की तकनीकी टीम ने भूमि को उपयुक्त बताया है। उन्होंने लिखा कि हमें विश्वास है, दरभंगा में एम्स का निर्माण अब जल्द शुरू होगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित भूमि पर एम्स निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार अब जल्दी ही संपूर्ण भूमि केंद्र को निःशुल्क हस्तांतरित कर देगी, साथ ही अपने संसाधनों से उक्त स्थल पर बिजली, पानी और फोर लेन सड़क संपर्क की व्यवस्था करेगी।

यह भी पढ़ें-  Bihar BJP अध्यक्ष पद से हटने के बाद बोले सम्राट

https://youtube.com/22scope

AIIMS AIIMS

AIIMS

Highlights

JPSC-JSSC Protest: JPSC-JSSC विवाद पर बढ़ी हलचल, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर राजधानी रांची में...

Hazaribagh Coal Mining News : सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, लकूरा जंगल...

हजारीबाग के लकूरा गांव में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध रैट होल कोयला खदानों को ध्वस्त कर बंद कराया। तस्करी नेटवर्क...

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...