Advertisment

प्रशासन की पहल पर एक्सीलेंट कोचिंग की शुरुआत

कोडरमा : इंटर और स्नातक पास कोडरमा के युवाओं को अब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के लिए कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. जिला प्रशासन के पहल पर एक्सीलेंट 200 कोचिंग की शुरुआत की गई है. जहां एक बैच में 200 विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी, और तकरीबन 4 महीने तक लगातार सभी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी. एक्सीलेंट 200 कोचिंग के लिए 200 छात्रों का चयन किया गया है और सभी की कोचिंग शनिवार से शुरू हो गई है.

शुक्रवार की देर शाम कोचिंग का विधिवत उद्घाटन किया गया. कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव और बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने एक्सीलेंट 200 कोचिंग की विधिवत शुरुआत की. इस मौके पर एक्सीलेंट 200 के लिए आयोजित चयन परीक्षा में टॉप 5 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित भी किया गया. इससे पहले जिले के युवाओं को सिविल सर्विसेज समेत अन्य परीक्षा की तैयारियों के लिए रांची, पटना और दिल्ली का रुख करना पड़ता था.

DC KOD 22Scope News

उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि चयनित 200 छात्रों को पहले चरण में श्रम कल्याण परिसर में निशुल्क कोचिंग दिया जाएगा. इस दौरान विद्यार्थियों को जनरल साइंस, जनरल नॉलेज के अलावे प्रतियोगी परीक्षा की पूर्ण तैयारी कराई जाएगी और उनका मार्गदर्शन भी किया जाएगा.

kod sp 22Scope News

वही कार्यक्रम के दौरान मौजूद एसपी कुमार गौरव ने कहा कि जिन छात्रों का चयन लिखित परीक्षा के लिए किया गया है वह मेघावी है और ऐसे में कोचिंग के जरिए उन्हें उचित मार्गदर्शन और तैयारी करा कर उनके भविष्य को सुनहरा बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है.

रिपोर्ट : कुमार अमित

सिविल सर्विसेज के विद्यार्थियों को सहायक समाहर्ता ने दिए टिप्स , बताए 4W 1H का मतलब

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...