राहुल गांधी के गुमला दौरे को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह

गुमला : लोकसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का गुमला दौरा प्रस्तावित है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि राहुल गांधी के आने से क्षेत्र के सभी कांग्रेसियों और जनता में काफी उत्साह बढ़ेगा। कार्यकर्ताओं ने बताया कि लोग राहुल गांधी को देखना और सुनना पसंद करते हैं, इसलिए आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को चुनाव में राहुल गांधी के दौरे से सफलता मिलेगी।

राहुल गांधी के गुमला दौरे को लेकर कांग्रेसियों में उत्साह

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी 3 या 5 मई को झारखंड आ सकते हैं। यहां वे गुमला के बसिया में संभावित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। वहीं राहुल गांधी लोहरदगा प्रत्याशी सुखदेव भगत के पक्ष में भी सभा को संबोधित करेंगे।

झारखंड में चार चरणों में लोकसभा चुनाव

बता दें कि झारखंड में चार चरणों में वोटिंग होगी। लोकसभा का चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होगी। दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी।

गुमला से अमित राज की रिपोर्ट

Cesto mart add 30 22Scope News

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img