नोटबंदी की नौवीं वर्षगांठ पर कांग्रेस सांसद ने लिखा सोशल मीडिया पोस्ट, बोले – देश अब भी नहीं उबरा उस ‘तुगलक़ी फैसले’ के झटके से

नोटबंदी की नौवीं वर्षगांठ पर कांग्रेस सांसद ने लिखा सोशल मीडिया पोस्ट, बोले – देश अब भी नहीं उबरा उस ‘तुगलक़ी फैसले’ के झटके से

22Scope News Desk :  आज (8 नवंबर) को नोटबंदी जैसे विनाशकारी और तुगलक़ी फैसले की नौवीं वर्षगांठ है। 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान किया था। उस फैसले के बाद पूरे देश में अफरा-तफरी मच गई थी। लाखों लोग बैंकों और एटीएम की लंबी कतारों में खड़े नजर आए थे। कांग्रेस के कर्नाटक से राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर करते इस फैसले को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया है।

DIARCH Group 22Scope News

करोड़ों भारतीयों की आजीविका पर पड़ा असर

नोटबंदी के बाद देश के करोड़ों छोटे व्यापारियों, मजदूरों, किसानों और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की आजीविका बर्बाद हो गई। लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को भी गहरा झटका लगा। कई छोटे उद्योग बंद हो गए, जिससे रोजगार पर गंभीर असर पड़ा।

pm 2 2 22Scope News

काले धन और जाली नोटों में नहीं आई कमी

सरकार ने नोटबंदी का उद्देश्य काले धन, जाली नोट और आतंकवादी फंडिंग पर रोक बताई थी, लेकिन आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, बंद किए गए लगभग सभी पुराने नोट बैंकों में वापस आ गए। इससे साफ हो गया कि काले धन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा।

2000 रुपये के नोट की कहानी

नोटबंदी के बाद सरकार ने 2000 रुपये का नया नोट जारी किया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है। इससे यह सवाल फिर उठ रहा है कि क्या नोटबंदी का असली मकसद कभी पूरा हुआ?

Rahul Gandhi Congress Sandesh2 291697ea74 22Scope News

अर्थव्यवस्था को धीमा कर गया फैसला

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि नोटबंदी के झटके से भारतीय अर्थव्यवस्था की गति धीमी पड़ गई, और देश अब तक पूरी तरह से उस असर से नहीं उबर सका है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था और नकद आधारित कारोबार आज भी उस दर्द को महसूस कर रहे हैं।

jai 22Scope News

कांग्रेस सांसद ने नोटबंदी को लेकर ट्वीट किया 

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश में सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुये इस फैसले को गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिये विनाशकारी बताते हुये मोदी सरकार पर हमला किया है।

ये  भी पढ़े :  कदवा, बरारी और पूर्णियां में पीएम मोदी पर हमलावर हुई प्रियंका, बोली- मोदी मुद्दों के बजाय इधर-उधर की बात करते हैं

Jharkhand DEO Transfer: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 42 अधिकारियों का...

Jharkhand DEO Transfer: झारखंड के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में झारखंड शिक्षा सेवा के 42 अधिकारियों का तबादला...

Dhanbad News: शराब फैक्ट्री में आधी रात जांच अभियान, अधिकारियों ने...

Dhanbad News: धनबाद ज़िला प्रशासन और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने देर रात गोविंदपुर के देवली में स्थित एक बेवरेज कंपनी में...

Bihar MLC Oath Ceremony: विधान परिषद के नए सदस्यों ने ली...

Bihar MLC Oath Ceremony: बुधवार को पटना में बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उप-मुख्यमंत्री सम्राट...