झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में पेटेंट एवं डिज़ाइन फाइलिंग पर विशेषज्ञ सत्र का आयोजन

रांची. झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के नवाचार परिषद (Institution’s Innovation Council – IIC) के अंतर्गत कार्यरत आईपीआर सेल द्वारा दिनांक 14 मई 2025 को “पेटेंट एवं डिज़ाइन फाइलिंग” विषय पर एक विशेषज्ञ सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे डॉ. राहुल सिंह पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर और आईपीआर प्रमुख एमिटी यूनिवर्सिटी रांची झारखण्ड, जो बौद्धिक संपदा अधिकारों के क्षेत्र में एक प्रख्यात विशेषज्ञ हैं।

बौद्धिक संपदा अधिकारों के क्षेत्र में उनके गहन अनुभव के आधार पर उन्होंने पेटेंट और डिज़ाइन से संबंधित फाइलिंग प्रक्रिया, इसके महत्व, तथा व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी एवं आईपीआर की जटिलताओं को सरल भाषा में समझने में मदद की और उनके बौद्धिक विचारों की रक्षा के लिए आवश्यक कदमों की जानकारी भी प्रदान की।

कार्यक्रम में टूल रूम के विद्यार्थी एवं फैकल्टी मंगलटोप्पो, कमलकांत, राहुल रंजन उरांव, मोतीलाल मेहता अदि ने भाग लिया। सत्र के पश्चात प्रतिभागियों ने वक्ता द्वारा दिए गए विचारों और जानकारी को अत्यंत लाभकारी एवं प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य महेश कुमार गुप्ता ने वक्ता को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा, “बौद्धिक संपदा अधिकारों की जानकारी आज के नवप्रवर्तनशील युग में अत्यंत आवश्यक है, और ऐसे सत्र विद्यार्थियों को सशक्त बनाते हैं।” संस्थान के नवाचार परिषद भविष्य में भी इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, जिससे छात्र एवं नवाचारकर्ता बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में और अधिक जागरूक और सक्षम बन सकें।

Saffrn

Trending News

 Bihar Green Mission: Marine Drive पर 1 लाख पेड़ लगाने का...

पटना मरीन ड्राइव पर 3 महीने में 1 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, सम्राट चौधरी ने पर्यावरण संतुलन और ग्रीन कॉरिडोर योजनाओं की जानकारी...

 Bihar Land Reform: भूमि माफियाओं पर सख्ती तय, Vijay Sinha का...

बिहार में भूमि सुधार अभियान तेज, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मुंगेर में भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान...

Jharkhand Politics:  असम Election के बाद JMM-कांग्रेस में बढ़ा तनाव, सरयू...

Remove term: Jharkhand Poliअसम चुनाव के बाद झारखंड में JMM और कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ा, सरयू राय ने बिना कांग्रेस नई सरकार बनाने...

Hazaribagh झंडा चौक हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; तलवार और...

Hazaribagh: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान शहर के हृदयस्थली झंडा चौक पर हुए सनसनीखेज अभिषेक कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।पुलिस...

नगर निकाय चुनाव में AJSU ने ही दिलाया ओबीसी को आरक्षण...

Jharkhand: झारखंड में ओबीसी आरक्षण का विषय एक बार फिर चर्चा में है। सुदेश महतो ने बतौर पंचायती राज मंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img