शिक्षा के नाम पर वसूली, एडमिशन के लिए हेडमिस्ट्रेस ने मांगे 5 सौ, Video वायरल

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी प्रखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरहुलिया लक्ष्मीपुर में बच्चों के एडमिशन के नाम पर अवैध वसूली का खेल चल रहा है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के इस सरकारी स्कूल में हेडमिस्ट्रेस (प्रधानाध्यापिका) द्वारा नए नामांकन के लिए गरीब अभिभावकों से खुलेआम पांच सौ रुपए की डिमांड की जा रही है। हद तो तब हो गई जब एक बेबस अभिभावक द्वारा मिन्नतें करने के बाद एक सौ दिए गए, जिसे मैडम ने तुरंत अपने पर्स में रख लिया।

इस पूरी अवैध प्रक्रिया के दौरान स्कूल परिसर में हेडमिस्ट्रेस के पति बबलू यादव भी अवैध रूप से मौजूद थे

आपको बता दें कि हैरानी की बात यह है कि इस पूरी अवैध प्रक्रिया के दौरान स्कूल परिसर में हेडमिस्ट्रेस के पति बबलू यादव भी अवैध रूप से मौजूद थे। सरकारी नियम-कानूनों को ताक पर रखकर चल रहे इस खेल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीण अब इस भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ जिला शिक्षा पदाधिकारी से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Motihari School 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव के प्रतिमा के अनावरण में पहुंचे तेजस्वी, केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

अररिया में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में साइकिल सवार सहित...

अररिया : अररिया में रफ्तार का कहर देखने को मिला। अररिया-पूर्णिया मुख्य मार्ग एनएच-27 फोरलेन सड़क पर हुए हादसे में एक साइकिल सवार सहित...

चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला की जान बचाकर RPF कांस्टेबल...

सिवान : सिवान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से दुरौंधा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा टल...

फर्जी डॉक्टर बन चला रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की रेड...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा में बिना किसी वैध अनुमति और आवश्यक मानकों के संचालित एक निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की...

वायरल Video में हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

गया, नवादा व जहानाबाद के किसानों की जीवनरेखा बनी ढाढर परियोजना

पटना/गया : बिहार के गया में बनी ढाढर सिंचाई परियोजना से लाखों किसानों की दूर हुई परेशानी, अब आसानी से मिल रहा है खेतों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img