प्रैक्टिकल के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली, शिक्षिका खुलेआम ले रही पैसे

सीतामढ़ी/बेगूसराय : सीतामढ़ी जिले के सुरसंड के वार्ड-18 स्थित सरयू हाई स्कूल में प्रैक्टिकल के नाम पर बच्चों से अवैध पैसा वसूली का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला शिक्षिका खुलेआम पैसे वसूल रही हैं। बच्चों के शिकायत के बाद जब वार्ड-18 पार्षद मनोज कुमार मिश्र और वार्ड-6 पार्षद प्रतिनिधि ने प्रधानाध्यापक राम प्रकाश सिंह से शिकायत करने पहुंचे तो प्रधानाध्यापक ने पार्षद पर ही भड़क गए।

वायरल वीडियो में महिला शिक्षिका छात्र को यह बोलती नजर आ रही है कि तुम पैसा देखेगा या अपना भविष्य हम तुम्हें घर से बुलाने गए थे। पैसा नहीं देगा तो प्रैक्टिकल देने क्यों आ गया। बच्चों को महिला शिक्षिका ने जूती निकालकर मारने की धमकी दे रही है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है। इस मामले में पार्षद मनोज कुमार मिश्र ने विभागीय जांच करने को लेकर बड़ी अधिकारी को पत्र भी लिखा है। बता दें कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में खुलेआम बच्चों से प्रैक्टिकल के नाम पर पैसे वसूली की जा रही है। यह वीडियो आने के बाद शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है और लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी देखें :

प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर देने के नाम पर एचएम द्वारा राशि की मांग

बेगूसराय में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें 10वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर देने के नाम पर एचएम द्वारा राशि की मांग किया जा रहा है। यह वीडियो उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नया टोला कल्याणपुर के एचएम माध्यमिक प्रायोगिक परीक्षा 2025 में छात्रों को नंबर देने के बदले उनसे अवैध राशि वसूल रही है। दरअसल, पूरा मामला डंडारी प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नया टोला कल्याणपुर का है।

Beusarai School 22Scope News
प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर देने के नाम पर एचएम द्वारा राशि की मांग

विद्यालय के प्रधानाध्यापिका प्रगति कुमारी छात्रों से माध्यमिक प्रायोगिक परीक्षा 2025 में छात्रों को नंबर देने के बदले रुपया की वसूल रही थी। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया। प्रधानाध्यापिका छात्रों से राशि की मांग की, कर जिसके बाद छात्रा द्वारा दो छात्रों के बदले 1400 रुपए उन्हें दिया गया। इसके बाद डीईओ ने दोनों छात्रों का नाम लिखा और दोनों छात्रों को तीन विषयों में 29, 29 और 28 नंबर देने की बात कही। इस मामले को लेकर जारी पत्र डीईओ ने संबंधित एचएम से कहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित वीडियो क्लिप में आपके द्वारा विद्यालय के छात्रों से माध्यमिक प्रायोगिक परीक्षा 2025 में छात्रों को नंबर देने के बदले उनसे अवैध राशि प्राप्त करने का साक्ष्य प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़े : सरकारी स्कूल व पंचायत में कराए जा रहे विकास योजनाओं की समीक्षा, DM ने कहा- गड़बड़ी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

अमित कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...