Dhanbad: Bangladeshi infiltrators का Fake Aadhaar UID racket पकड़ा गया, Aadhaar fraud कर रहा युवक गिरफ्तार

धनबाद पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी आधार बनवाने वाले चंदन को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से बांग्लादेशी सिम और कई संदिग्ध दस्तावेज मिले।


Dhanbad के मुनीडीह ओपी की पुलिस ने मंगलवार को फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस मामले में चंदन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए आधार कार्ड तैयार कराने में मदद करता था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक चंदन बोकारो जिले के आदर्श नगर का रहने वाला है और उसने अपने घर के पास ही आधार कार्ड बनाने का एक अनधिकृत सेंटर चला रखा था। यहां वह दस्तावेज़ों में हेरफेर कर बांग्लादेश से आए लोगों के लिए Fake Aadhaar UID बनवाने में मदद करता था।


 Key Highlights 

  • धनबाद पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले चंदन को गिरफ्तार किया।

  • आरोपी Bangladeshi infiltrators के लिए Fake Aadhaar UID तैयार करता था।

  • आरोपी के लिंक का खुलासा पकड़े गए उत्तम सिन्हा की पूछताछ में हुआ।

  • पुलिस को मौके से बांग्लादेशी सिम कार्ड, फोटो और ID मिले।

  • चंदन बोकारो के आदर्श नगर में आधार बनाने का अवैध सेंटर चला रहा था।

  • आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


यह मामला तब प्रकाश में आया जब पुलिस ने 31 अगस्त की रात उत्तम कुमार सिन्हा नाम के व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि वह सालुई पहाड़ी, थाना हीडबांध, जिला बांकुड़ा, पश्चिम बंगाल का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक, मोबाइल फोन, बांग्ला लिंक कंपनी का बांग्लादेशी सिम कार्ड, दो अन्य विदेशी सिम, मो मसूद राणा की चार फोटो, और उसके नाम से जारी बांग्लादेशी ID कार्ड बरामद किया।

उत्तम ने पूछताछ में खुलासा किया कि चंदन बांग्लादेशी नागरिकों को भारत में पहचान दिलाने के लिए अवैध तरीके से आधार कार्ड बनवाता था। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने चंदन को हिरासत में लिया।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी कितने बांग्लादेशी लोगों के आधार कार्ड तैयार कर चुका है और नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हो सकते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img