नकली BDO व CO गैंग का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार

पटना : पटना पुलिस में नकली बीडीओ और सीओ बनकर ठगी करने वाले एक बड़े गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नालंदा से अंतरजिला गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठगों की पहचान अनिल पासवान, चंदन पासवान और रंजन पासवान के रूप में की गई है। यह सभी रिश्ते में भाई बताए जा रहे हैं। पटना पुलिस में दावा किया कि गिरफ्तार तीनों शातिर एक ही जिले के हैं और उनके गैंग में 15 लोग शामिल हैं।

नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र से इनकी गिरफ्तारी की गई है। उनके खिलाफ पटना में कंकड़बाग और कोतवाली थाने में ठगी के केस दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार ठगों में चंदन पासवान पटना में सीओ और बीडियो बनता था जबकि अनिल उसका ड्राइवर और तीसरा सदस्य रंजन पासवान जंक्शन के पास ठगी के लिए अपना शिकार तलाश करता था। कई लोगों को हाई कोर्ट के रजिस्टर से लेकर कई लोगों को यह गिरोह ठगी का शिकार बनाता था। अधिकारी की गाड़ी देखकर कोई भी इन पर शक नहीं करता था और ठगी का शिकार हो जाता था।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...