Advertisement
Advertisement

दुर्लभ कश्यप गैंग के मोस्ट वांटेड अपराधी अभिषेक बोरा गिरफ्तार

भागलपुर :दुर्लभ कश्यप गैंग के मोस्ट वांटेड अपराधी अभिषेक बोरा गिरफ्तार – देहरादून के रहने वाले अभिषेक बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी अभिषेक बोरा दुर्लभ कश्यप गैंग का सदस्य है, और पिछले 15 दिनों से भागलपुर के एक होटल में अपने दो अन्य साथियों के साथ रुका हुआ था। वहीं देर रात ईशाकचक थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास एक व्यक्ति से मोबाइल लूट करने के क्रम में इसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं इसके पास से एक चाकू (खुखरी) बरामद किया है।

दुर्लभ कश्यप गैंग के मोस्ट वांटेड अपराधी अभिषेक बोरा गिरफ्तार

वहीं इसके अन्य दो साथी फरार हो गए हैं। गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ के क्रम में कई बड़े खुलासे किए हैं। यह लोग भागलपुर, कोलकाता और पटना में स्वर्ण व्यवसाई के प्रतिष्ठान में लूटपाट करने की योजना बनाकर देहरादून से यहां पहुंचे हुए थे। यह लोग दूसरे के लूटे गए मोबाइल को लूट के क्रम में इस्तेमाल करते थे। जिससे दूसरे के मोबाइल रहने के कारण पुलिस इन तक नहीं पहुंच सके। वहीं मोबाइल लूट के दौरान यह पकड़ा गया। जबकि इसके दो साथी फरार हो गए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

10 वर्षों से फरार मोस्ट वांटेड अपराधी कक्कू खान हरियाणा से गिरफ्तार

अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Patna Hospital Child Death: पटना सिटी में मासूम की मौत पर...

Patna Hospital Child Death: पटना सिटी में अस्पताल में भर्ती आठ माह के बच्चे की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट...

PM Modi Bihar Visit: 21 नवंबर को वैशाली पहुंचेंगे पीएम मोदी,...

PM Modi Bihar Visit, पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने तैयारियां तेज...

Lucknow Bus Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कैसे हुआ हादसा? यात्रियों से...

Lucknow Bus Accident: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिवाली के दूसरे दिन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मोहान रोड स्थित...