हजारीबाग: पुलिस कस्टडी में व्यवसायी की मौत, परिजनों का आरोप

हजारीबाग : जिले के सदर थाना क्षेत्र के कानी बाजार के एक व्यवसायी की मौत का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि कानी बाजार निवासी व्यवसायी सुनील कुमार को सदर थाना की पुलिस पूछताछ के लिए उनके घर से उठाकर ले गयी. कुछ देर बाद परिजनों को यह खबर मिली कि सुनील कुमार काफी सीरियस हैं और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

डॉक्टर ने व्यवसायी को मृत घोषित किया

सूचना पर जैसे ही परिजन अस्पताल पहुंचे तो देखा कि उनकी स्थिति काफी गंभीर है. इसके बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए शाम को ले गई थी, कुछ देर बाद ही पुलिस फिर से घर पहुंची और बताया कि सुनील कुमार थाने से फरार हो गए हैं, आपको सदर थाना चलना होगा.

mout1 1 22Scope News

पुलिस की पिटाई से हुई मौत- परिजनों का आरोप

परिजनों ने कहा कि सदर थाना पहुंचे तो पता चला कि वह सदर अस्पताल में भर्ती हैं. परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की पिटाई से सुनील कुमार की मौत हुई है. उनकी रीढ़ की हड्डी भी टूटी हुई थी. जिसके बाद परिजन शव लेकर सदर थाना पहुंच कर हंगामा किया.

amba 22Scope News

विधायक अंबा प्रसाद ने की कार्रवाई की मांग

परिजनों ने इस घटना की जानकारी बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद को दी. मौके पर पहुंची विधायक अंबा प्रसाद ने सदर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी है उन पर कार्रवाई हो.

रिपोर्ट: शशांक शेखर

Govindpur Driving License Camp: गोविंदपुर में लाइसेंस बनवाने पहुंचे लोग हुए...

Govindpur Driving License Camp: धनबाद जिले के गोविंदपुर ब्लॉक ऑफ़िस में आयोजित एक-दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में भारी भीड़ के कारण अफरातफरी मच गई।...

Dhullu Mahato Prince Khan Threat: प्रिंस खान विवाद गहराया, सांसद ढुल्लू...

Dhullu Mahato Prince Khan Threat: धनबाद सर्किट हाउस में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सांसद ढुलू महतो ने दावा किया कि उन्हें भी फरार...

Garhwa SP Ranka Police Station Inspection: गढ़वा SP का रंका थाना...

Garhwa SP Ranka Police Station Inspection: गढ़वा जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) आशुतोष शेखर ने शनिवार को रंका पुलिस स्टेशन का निरीक्षण किया और...