आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिवार ने किया हमला, दारोगा, SI समेत 3 जख्मी

मोकामा : मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पूरे परिवार ने हमला कर दिया। इस हमले में दारोगा, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए हैं। यह घटना मरांची थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी एवं उसके परिजनों ने घेरकर हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घायलों में दारोगा आदर्श कुमार, एएसआई शैलेंद्र कुमार सिंह एवं एक पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Goal 3 22Scope News

मरांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीनों घायल पुलिसकर्मी को भर्ती कराया गया – डॉक्टर अभिलाषा कुमारी

वहीं डॉक्टर अभिलाषा कुमारी ने बताया कि मरांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीनों घायल पुलिसकर्मी को भर्ती कराया गया।घायलों में एक पुलिस शैलेंद्र कुमार सिंह की हालत गंभीर है। इनके सिर में गंभीर चोटे आई हैं। वहीं थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने सुबह गई पुलिस के साथ हाथापाई एवं धक्कामुक्की की गई है। आरोपी पोलू सिंह उर्फ धनंजय सिंह मरांची का ही रहने वाला है और थाना में पंजीकृत एक कांड में अभियुक्त है।

यह भी पढ़े : देसी कट्टा लेकर थाने पहुंची महिला, पति को फंसाने की रची थी षड्यंत्र, गिरफ्तार…

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img