जमीनी विवाद में युवक की गोली मार कर हत्या, परिजनों की भी…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में इन दिनों भूमाफिया भी लगातार बेलगाम होते जा रहे हैं। भू माफिया अब जमीन पर जबरन कब्ज़ा करने के लिए गोलीबारी और हत्या करने से भी नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल थाना के थरबिटिया भगवान से जहां जमीनी विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई इसके साथ ही मृतक के परिजनों को भी लोगों ने लाठी डंडे और फरसा से मार कर घायल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जमीन विवाद में लोगों ने अजय सहनी नामक एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी वहीं उसके पिता विन्देश्वरी सहनी, परिवार के एनी सदस्य निधि कुमारी और राम लखन सहनी को पीट पीट कर घायल आकर दिया। घायलों ने गांव के ही प्रवीन सहनी, शिवराज सहनी, कुलदेव सहनी, नवल सहनी सहित दर्जनों लोगों पर हत्या और मारपीट का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें – स्कूल में छात्र को चाकू मार किया घायल, गंभीर हालत में…

मृतक के पिता बिन्देश्वरी सहनी ने बताया कि हम अपनी जमीन पर घर बना रहे थे इसी बीच गांव के भू माफिया और अपराधी प्रवृति का व्यक्ति प्रवीण सहनी, शिवराज शनि, कुलदेव सहनी, नवल सहनी समेत दर्जनों लोग आये और मारपीट करने लगे। इस दौरान उन लोगों ने मेरे बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी हमारी जमीन जबरन कब्जा करना चाहते हैं और इसी वजह से उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   IIT पटना में लघु संगोष्ठी का आयोजन, इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में खोज एवं नई पीढ़ी…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img