स्कूल में छात्र को चाकू मार किया घायल, गंभीर हालत में…

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में एक स्कूल में अचानक अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक छात्र बुरी तरह से जख्मी हालत में मिला। घटना के बाद आनन फानन में स्कूल के शिक्षकों ने घायल छात्र को अस्पताल पहुँचाया जहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। घटना पूर्वी चंपारण के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिपरा खेम पंचायत स्थित प्लस 2 विद्यालय की है जहां गुरुवार को नौंवीं कक्षा के एक छात्र आकाश को स्कूल कैंपस में ही किसी ने चाकू मार कर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें – मुंगेर से भागलपुर तक बनाया जायेगा गंगा पाथवे, सम्राट चौधरी ने की और कई घोषणाएँ

छात्र को घायल हालत में देख अन्य बच्चों ने मामले की सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दी जिसके बाद शिक्षकों ने उसे चकिया के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए छात्र को मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। फ़िलहाल घटना का कारण पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी लोगो ने कल्यानपुर थाना की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले में थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है, कार्रवाई की जा रही है। फ़िलहाल घायल के परिजन की तरफ से आवेदन नहीं दी गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   IIT पटना में लघु संगोष्ठी का आयोजन, इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में खोज एवं नई पीढ़ी…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु बंद होने से जहाजों पर बढ़ा...

Vikramshila Setu News, नवगछिया: भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद गंगा पार करने के...

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...

Bihar Education Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों को मिलेगी नई सुविधा?...

Bihar Education Schemes, पटना: बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया...