Dubai से मिहिर का शव भारत लाने के लिए परिजन हैं परेशान

भोजपुर: बिहार के आरा निवासी सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य एवं दिव्यांगजन के लिए किये गए बेहतर कार्यों के लिए बहरत सरकार की तरफ से पद्म श्री से सम्मानित भारत मिश्रा के पोता का दुबई में निधन हो गया। पद्म श्री भारत मिश्रा के पुत्र मिहिर गर्ग दुबई के एक कंपनी में नौकरी करते थे जहां उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत के पांच दिनों बाद भी उनका शव भारत नहीं लाया जा सका है।

मिहिर का शव भारत लाने के लिए परिवार के लोग काफी प्रयासरत हैं और पूर्व सांसद आर के सिंह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत विदेश मंत्री एस जयशंकर से गुहार लगा रहे हैं कि मृतक के शव को जल्द से जल्द भारत लाया जाए। परिजनों ने बताया कि सबसे गुहार लगा रहे हैं लेकिन कहीं से कोई उम्मीद नहीं जग रही है।

मृतक के शव को भारत लाने के लिए परिजन दुबई में भारतीय दूतावास समेत हर संभव कोशिश कर रहे हैं। वहीं दुबई में प्रवासी भारतीय संगठन भी कोशिश कर रहा है कि मृतक मिहिर का शव जल्दी से भारत भेजा जा सके। इधर मिहिर के निधन की खबर के बाद परिजनों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

यह भी पढ़ें- गया Medical College में पीजी की छात्रा ने किया ऐसा कि फ़ैल गई सनसनी

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Dubai Dubai Dubai

Dubai

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...