मशहूर फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा फरार घोषित, जानिए मामला

Desk. मशहूर फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा के खिलाफ कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट ने उन्हें फरार घोषित कर दिया है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। छह मार्च को उन्हें कोर्ट में पेश करना होगा।

मशहूर फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की प्रत्याशी रही जया प्रदा के खिलाफ चुनाव के दौरान आचार संहिता के मामले दर्ज किए गए थे। इस मामले की सुनवाई रामपुर की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही है। बार-बार कोर्ट से उनको पेश करने के लिए समन जारी हुए, लेकिन जया प्रदा हाजिर नहीं हुईं।

इसके बाद कोर्ट ने कड़े रुख अपनाते हुए जया प्रदा के खिलाफ वारंट और फिर गैर जमानती वारंट भी जारी किए, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए कोर्ट ने उन्हें फरार घोषित कर दिया और पुलिस को उन्हें कोर्ट में पेश होने को कहा है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img