Article 370: यामी गौतम की अपकमिंग फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का ट्रेलर रिलीज

Article 370: अपकमिंग फिल्म ‘आर्टिकल 370’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में यामी गौतम, प्रिया मणि, अरुण गोविल, वैभव तत्ववादी, स्कंद ठाकुर और अश्विनी कौल लीड रोल में हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में ‘आर्टिकल 370’ के हटने के बाद कश्मीर के माहौल को दिखाया गया है।

Article 370 का ट्रेलर रिलीज

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत कश्मीर की घाटी से होती है। इसमें यामी, प्रिया मणि से यह कहते हुए सुनाई देती हैं कि ‘कश्मीर एक लॉस्ट केस है मैम। जब तक ये स्पेशल स्टेट्स है हम उन्हें हाथ भी नहीं लगा सकते हैं और वो लोग हमें आर्टिकल 370 को हाथ लगाने भी नहीं देंगे।’ इसके बाद हाथ में गन लिए एक शख्स नजर आता है जो कश्मीर में भीड़ से यह कहता हुआ सुनाई देता है कि ‘ये बाजी खून की बाजी है और हर घर से निकलेगा बुरहान। तुम कितने बुरहान मारोगे?’ फिर एक धमाके की गूंज सुनाई देती है।

Article 370 को हटाया गया

बता दें कि 2019 में दूसरी बार केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनने के बाद संविधान से आर्टिकल 370 को हटाया गया था। यह आर्टिकल जम्मू-कश्मीर को स्पेशल स्टेटस देता था। यह आर्टिकल भारत में संविधान लागू होने से ही अस्तित्व में था। हालांकि इसमें समय-समय पर संशोधन किया गया था। लेकिन इस धारा को पूर्ण रूप से हटाया नहीं जा सका था।

सिवान जंक्शन पर RPF-CPDS की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ...

सिवान : सिवान जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान और सीपीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को विदेशी शराब...

Koderma Hospital Death: गलत खून चढ़ाने का आरोप या हार्ट अटैक?...

Koderma Hospital Death: ज़िला मुख्यालय स्थित ओम कौशल्या हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान 70 वर्षीय राबिया देवी की मौत के बाद तनाव...

स्पेशल चार्टर्ड से दिल्ली के लिए रवाना हुए नीतीश कुमार, नए...

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश कुमार स्पेशल चार्टर्ड से दिल्ली के लिए रवाना हुए।...