Dhanbad : श्याम भक्त मंडल हीरापुर के 50वें वर्षगांठ में प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी होंगी शामिल…

Dhanbad : श्याम भक्त मंडल हीरापुर अपने 50वें वर्षगांठ को भव्य रूप देने की तैयारी में जुटा है। कमिटी तीन दिवसीय श्री श्याम गुणगान महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस महोत्सव को खास बनाने के लिये कमिटी ने देश की प्रसिद्ध कथावाचक और भजन गायिका जया किशोरी को आमंत्रित किया है।

Dhanbad : गोल्फ ग्राउंड में 7 जनवरी से कथा का आयोजन होगा

श्याम भक्त मंडल हीरापुर के अध्यक्ष रितेश शर्मा ने बताया कि आगामी 7,8 और 9 जनवरी को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में जया किशोरी के सानिध्य में कथा का आयोजन किया गया है। इस अनुष्ठान में जया किशोरी कृष्ण लीलाओं के साथ – साथ आज के तनावपूर्ण जीवन को सहज बनाने के आयामों पर चर्चा करेंगी। नानी बाई का मायरा कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होगा। महोत्सव के दरम्यान छप्पन भोग का भी आयोजन किया गया है।

नानी बाई का मायरा होगा आकर्षण का केंद्र

उन्होंने बताया श्री श्याम भक्त मंडल हीरापुर की ओर से आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। गोल्फ ग्राउंड में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। जया किशोरी की धनबाद में आयोजित कथा के आयोजन की खबर से लोग काफ़ी उत्साहित भी हैं। श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में कथा में पहुंचने की अपील की जा रही हैं। तीन दिवसीय आयोजन में प्रत्येक दिन कथा 3 बजे से संध्या के 7 बजे तक चलेगी।

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img