Hazaribagh में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौत, ड्राइवर फरार….

Hazaribagh; Hazaribagh जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में लूटा रेलवे ओवरब्रिज के पास पकरार गांव के एक गरीब किसान वासुदेव महतो की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई । बता दें वासुदेव महतो ने अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर अपना दम तोड़ दिया।

Hazaribagh : सब्जी बेचने जा रहे थे वासुदेव महतो

घटना के वक्त वासुदेव महत्व अपने रोजमर्रा की जिंदगी के तहत घर से सब्जी बेचने शहरी क्षेत्र की ओर जा रहे थे तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई ।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

घटना की सूचना मिलते हैं भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और कई घंटे के लिए सड़क को जाम भी कर दिया जैसे ही यह सूचना स्थानीय कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार को मिली प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और कटकमदाग अंचलअधिकारी सत्येंद्र पासवान एवं थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय के समझाने पर जाम समाप्त किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया.

Also Read : विधानसभा में बड़ा हादसा टला, मुख्य भवन का छज्जा अचानक भरभरा कर गिरा, बाल-बाल बचे विधायक…

उचित मुआवजे की मांग का जा रही

स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मृतक किसान वासुदेव महतो के पुत्र नागेश्वर प्रसाद ने कहा कि प्रशासन से न्याय की मांग करते हैं और क्योंकि काफी गरीब परिवार से हम लोग आते हैं इसलिए उचित मुआवजे की भी मांग करते हैं ।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने क्या कहा

वही कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने कहा कि घटना की सूचना के बाद घटना जिस गाड़ी से हुई है उसे जप्त किया गया है एवं पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img