पुलिस बर्बरता के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा, फूंके वाहन

BUXAR: बक्सर में पुलिस को उसकी बर्बरता और संवेदनहीनता काफी भारी पड़ा. किसानों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करने के खिलाफ आज उग्र किसानों ने पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया.


दरअसल बक्सर में आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने मंगलवार देर रात लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं-पुरुषों के साथ ही बच्चों पर बर्बरतापूर्वक लाठी बरसाईं. इससे नाराज किसानों ने सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया.
उग्र किसानों ने सड़कों पर खड़ी बसों में आग लगा दी और पुलिस की गाड़ियां भी फूंक डालीं.

aag 2 1 22Scope News

क्या है पूरा मामला


बक्सर के चौसा प्रखंड के बनारपुर के किसान पिछले 2 महीने से उचित मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. घर में सो रहे किसानों पर करीब रात 12 बजे घर में घुसकर लाठियां बरसाई. इस घटना का वीडियो परिजनों ने मीडिया से साझाकर यह पूछ रहे हैं कि अपराधियो के सामने घुटने टेक देने वाली पुलिस ने आखिर हमें इतनी बर्बरता से क्यों मारा.

aag 5 22Scope News


उचित मुआवजे की किसान कर रहे है मांग


चौसा में एसजेवीएन के द्वारा पावर प्लांट के लिए किसानों का भूमि अधिग्रहण 2010-11 से पहले ही किया गया था. किसानों को 2010 -11 के अनुसार मुआवजे की भुगतान की गई थी.

पुनः कम्पनी के द्वारा 2022 में किसानों की जमीन अधिग्रहण करने की कार्रवाई शुरू की गई जिसके बाद किसान अब वर्तमान दर के हिसाब से वर्तमान में अधिग्रहण की जाने वाली जमीन के मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

जबकि कम्पनी पुराने दर पर ही मुआवजा देकर जबरदस्ती

जमीन अधिग्रहण कर रही है जिसके विरोध में पिछले 2 महीने से किसान आंदोलन कर रहे है. जिसपर पुलिस ने रात घर में

घुसकर महिलाओ पुरुष बच्चो पर बर्बरता पूर्ण लाठी बरसाईं है.

aag 4 22Scope News


क्या कहते हैं अधिकारी


घटना के बारे में मुफस्सिल थाने के थानेदार अमित कुमार ने कहा कि

एसजेवीएन पावर प्लांट के द्वारा जिन जिन किसानों पर एफआईआर दर्ज

किया गया था जब पुलिस रात्रि में पकड़ने गई तो पहले उनलोगों ने

हमला किया जिसके बाद पुलिस ने लाठियां बरसाईं.
गौरतलब है कि जिस किसानों पर जिले के बड़े पुलिस अधिकारी

से लेकर थानेदार के द्वारा हमला करने का आरोप लगाकर

किसानों की पिटाई करने की बात कही जा रही है.

उस पुलिस का चेहरा उस सीसीटीवी फुटेज ने बेनकाब कर दिया है.

जिसमे साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिस किसान के घर के बाहर

पहले से खड़ी है और दरवाजा बंद है। हालांकि पुलिस को

इस बात की भनक तक नही थी कि ग्रामीण इलाके के किसान भी अपने यंहा सीसीटीवी लगाए होंगे.

रिपोर्ट: चंदन

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan: स्कूल, अस्पताल और बस अड्डों की व्यवस्था...

Bihar Seva Sankalp Abhiyan, पटना: बिहार में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के...