Motihari में बाढ़ का असर, डूबे खेत, किसानों ने कहा…

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के सुगौली में सिकरहना नदी में बढे जलस्तर से किसानों के फसल को भी काफी क्षति पहुंची है। दरअसल नदी के तट पर स्थित बांध टूट गया था जिसकी वजह से आसपास के खेतों में पानी भर गया। खेतों में पानी भरने की वजह से किसानों के खेतों में लगे धान की फसल डूब गई। इससे किसानों में मायूसी छा गई है और लोगों ने आशंका जताई है कि उनका फसल डूबने की वजह से उन्हें बहुत अधिक नुकसान होगा।

किसानों ने बताया कि वे कर्ज लेकर खेती करते हैं साथ ही फसल तैयार होने के बाद उसे बेचने से आए पैसे से किसी ने बच्चे की पढाई में मदद मिलने की आस लगाई थी तो किसी ने बेटी की शादी का कर्ज चुकाने का। फसल क्षति होने से किसान अब निराश होने लगे हैं। किसानों ने कहा कि बाढ़ की वजह से उनके सपनों पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है।

किसान कुनदीप साह, रामजी साह, मकरू साह आदि ने बताया कि अगर बाढ़ से उनका फसल क्षति हो गया तो उनके सामने भुखमरी की स्थिति आ जाएगी। सभी किसान कर्ज में डूब जाएंगे अलग। हालांकि प्रशासन बाढ़ को लेकर सतर्क है लेकिन प्रकृति के आगे सब फेल है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- जीतन सहनी हत्याकांड में आया नया मोड़, क्राइम सीन पर मिला 3 खाली गिलास, DIG ने कहा- जल्द होगा खुलासा…

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Motihari Motihari Motihari

Motihari

Jharkhand High Court: ‘No Work, No Pay’ पर हाईकोर्ट का बड़ा...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने 46 पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने राज्य सरकार को बर्खास्तगी...

Betla National Park: 1 अक्टूबर से खुलेगा बेतला नेशनल पार्क, नए...

Betla National Park, पलामू: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल बेतला नेशनल पार्क एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया...

Hemant Soren Land Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में...

Hemant Soren Land Case : बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत...