किसान का बेटा मैट्रिक में प्राप्त किया चौथा स्थान, जिले का नाम किया रौशन

जहानाबाद : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा मैट्रिक का रिजल्ट आज रविवार को जारी कर दिया गया है। कई छात्रों ने टॉप-10 में जगह बनाई है। जहानाबाद के एक छात्र अजीत कुमार ने बिहार में चौथा स्थान लाकर जिले का नाम रौशन किया है। सुखदेव प्रसाद वर्मा हाई स्कूल से पढ़ने वाले अजीत कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में 485 अंक लाकर चौथा स्थान प्राप्त किया है। रिजल्ट जारी होने के बाद जब उन्हें पता चला की वह पूरे बिहार में चौथा स्थान प्राप्त किया है तो उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी एक किसान है जो खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। इसके पिता राम विनय यादव ने बताया कि अजीत कुमार शुरू से ही मेहनती लड़का था। मुझे खेती में भी कभी-कभी मदद करता था और पढ़ाई में भी लगा रहता था। अजीत कुमार ने बताया कि इस मुकाम को हासिल करने के पीछे मेरे शिक्षक एवं मेरे परिवार माता-पिता का काफी सहयोग रहा, जिसके कारण मैं इस मुकाम हासिल कर सका हूं।

उन्होंने कहा कि मैं आइएस बनकर समाज का सेवा करना चाहता हूं। मैं गरीब परिवार का हूं। इसलिए ऊंचे पद पाकर गरीबों को सेवा करना चाहता हूं। जैसे ही गांव वासियों एवं इसके परिवार को यह सूचना मिली कि अजीत बिहार में चौथा स्थान लाया है खुशी कि लहर दौड़ गई। सभी लोग बधाई देने के लिए इसके घर पहुंचने लगे। अजीत कुमार दो भाई और एक बहन है। इस छात्र की माता नगीना देवी ने बताया कि जब भी मौका मिलता था यह पढ़ाई करता था। रात्र को जाग-जाग कर पढ़ाई में लीन रहता था। हम लोगों को भरोसा था कि वह कुछ अच्छा करेगा। लेकिन ईश्वर की कृपा रही यह बच्चा बिहार में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यह जितना पढ़ना चाहेगा उतना पढ़ने का हर संभव प्रयास करूंगा।

यह भी पढ़े : Big Breaking : Matric Result 2024 – रिजल्ट घोषित, जानिये…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...