खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान सड़क पर उतरे, घंटों रहा जाम

मधुबनी : खाद को लेकर पिछले कई दिनों से परेशान किसानों का गुस्सा गुरुवार को भड़क गया. किसानों ने मधुबनी जिले के गंगासागर चौक को सड़क जाम कर विरोध जताया. इस दौरान घंटों सड़क जाम रहा. आक्रोशित किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए.

किसानों का कहना है कि अभी गेहूं की बुआई का सबसे बेहतर समय है, लेकिन पिछले 5 दिनों से उन्हें डीएपी नहीं मिल रहा है. रासायनिक खादों का गेहूं बुवाई में काफी जरूरत है, लेकिन किसान को प्रतिदिन दौड़ाया जाता है. खाद के लिए अहले सुबह से ही किसान दुकानों के सामने लाइन में खड़े हो जाते हैं. किसानों का आरोप है कि जिले में खाद की कमी नहीं है. 5 दिनों से खाद विक्रेता के द्वारा दौड़ाया जाता है. वहीं किसानों ने जाम कर प्रशासन से गुहार लगाया कि डीएपी खाद की शीघ्र उपलब्ध कराएं.

रिपोर्ट : अमर कुमार

उर्वरकों की कमी से परेशान किसान, ऊंचे मूल्य पर हो रही कालाबाजारी

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...

Jharkhand Teacher Training: नवंबर में होगा TNA, 27 अक्टूबर से मॉक...

झारखंड के सरकारी शिक्षकों के लिए 27 से 29 अक्टूबर तक TNA मॉक टेस्ट होगा। रांची में FLN चैंपियनशिप के 49% शिक्षक अब तक...