शेखपुरा: शेखपुरा के बरबीघा में अपराधियों ने सरेआम एक वृध्द को गोली मार दी। गोली लगने से वृद्ध घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचाननालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेरो गांव निवासी अवधेश यादव के रूप में की गई। मिली जानकारी के अनुसार घायल अपने पुत्र के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे तभी केवटी थाना से महज कुछ दुरी पर अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और गोली मार दी।
गोली लगने से वृद्ध घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल ने गोली मारने का आरोप अपने ग्रामीण पर लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार घायल ने गांव में किसी व्यक्ति के ऊपर जानलेवा हमला कर गांव छोड़ दिया था और शेखपुरा में रहने लगा था। आज वह नालंदा कोर्ट में तारीख पर जा रहा था इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी। मामले की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Jamui में माले नेता का शव पेड़ से लटका मिला, पुत्र ने मां समेत 5 पर दर्ज कराया मामला
शेखपुरा से कुमार सुबिद की रिपोर्ट
Court Court
Court
Highlights


