Jamui में माले नेता का शव पेड़ से लटका मिला, पुत्र ने मां समेत 5 पर दर्ज कराया मामला

जमुई: Jamui में एक युवक का शव बरगद के पेड़ से लटका हुआ बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मामला जमुई के चिहरा थाना क्षेत्र के मरमोरिया गांव के टोला जंगल की है जहां बरगद के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान बरखुटिया गांव निवासी भाकपा माले कार्यकर्ता छोटेलाल मरांडी के रूप में की गई।

घटना की सूचना मिलते ही चिहरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल, चप्पल, मृतक का जैकेट और एक युवक का फोटो बरामद किया है। पुलिस फोटो वाले युवक की पहचान करने में जुट गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे माले नेता मनोज पांडेय ने हत्या की जांच की मांग की है। मृतक के पुत्र राजेश मरांडी ने बताया कि मेरे पिता बीते दिन घर से सुबह में बारमोरिया जाने की बात कह कर निकले थे।

घर से निकलने के बाद वह फिर वापस नहीं लौटे। रविवार की सुबह खबर मिली कि उनका शव बारमोरिया कमार टोला के पास बरगद के पेड़ से लटका हुआ है। मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता का संबंध उसकी मां से ठीक नहीं था। बीते अप्रैल महीने में उसकी मां किसी अन्य के साथ भाग गई थी और कुछ दिन बाद फिर वापस आ गई थी।

मामले में पंचायत भी हुआ था। इसके साथ ही गांव के कुछ लोगों के साथ भूमि विवाद चल रहा था जिसमें उन लोगों ने जान मारने की धमकी भी दी थी। मृतक के पुत्र ने थाना में अपनी मां समेत गांव के पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। इधर लोगों में भी मृतक के पत्नी के घटनास्थल पर नहीं आने को लेकर तरह तरह की चर्चा चल रही थी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

यह भी पढ़ें- विश्व युवा कौशल दिवस पर Patna में छात्रों ने दिखाया अपना कौशल

जमुई से बी एम भगत की रिपोर्ट

Jamui Jamui Jamui Jamui

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...