गिरिडीह. जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के घोड्थम्भा ओपी के रतबाद में तलवार से काटकर एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका का शव घर के पीछे बना चापानल के पास से पुलिस ने बरामद किया है।
Highlights
गिरिडीह में महिला की हत्या
बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार की अहले सुबह की है। जब महिला रोजा के लिए सेहरी करने के लिए बर्तन लेकर निकली थी, ठीक उसी समय यह घटना घटी। महिला की हत्या का आरोप उसके ससुर पर है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने कल ही तलवार को धार करके रखा था। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन घटना को घरेलू विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
वहीं घटना की सूचना मिलने घोड्थम्भा और धनवार पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है।