गिरिडीह में बुलेट की टक्कर से व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह. जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह में बीती रात बुलेट की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार की सुबह मृतक के शव के साथ सड़क पर उतर गए और बेंगाबाद-देवघर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। साथ ही परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

वहीं सड़क जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया। जब ग्रामीण नहीं माने तो पुलिस ने बुलेट चालक के खिलाफ कार्रवाई करने व सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क से जाम हटा।

गिरिडीह में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

बताया जा रहा है कि देवघर जिले के श्रीदरंगा गांव निवासी कांग्रेस दास (30) चपुआडीह पंचायत के डुमरजोर गांव में तीन दिन पूर्व अपने नए आवास का गृह प्रवेश किया था। कल रात अपनी पत्नी के साथ चपुआडीह बाजार आया हुआ था। इस बीच घर लौटने के दौरान विशनपुर मोड़ के पास बुलेट की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं चालक फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने बुलेट को कब्जे में लिया।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Bihar Cooperative Department: किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ,...

Bihar Cooperative Department, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं और...

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...