झोपड़पट्टी में ब्राउन शुगर पहुंचाने गई थी महिला, गिरफ्तार

PATNA : झोपड़पट्टी में ब्राउन शुगर पहुंचाने गई महिला को पुलिस ने धर दबोचा है. महिला को कुल एक लाख रुपये के ब्राउन शुगर के खेप के साथ गिरफ्तार किया है. बता दें कि राजधानी पटना में महिलाएं अब ब्राउन शुगर के कारोबार से जुड़ गई हैं. और ऐसे में हाल के दिनों में लगातार ब्राउन शुगर बरामदगी के दौरान महिलाओं की गिरफ्तारी की खबरें भी सामने आई हैं और इसी कड़ी में गुरुवार की देर शाम पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के थाना मोड़ के पास एक महिला को गिरफ्तार किया गया.

pudiya 22Scope News
पटना के कंकड़बाग में गिरफ्तार महिला के पास से बरामद ब्राउन शुगर की पुड़िया


ब्राउन शुगर : कंकड़बाग में पूर्व में भी कुछ महिलाएं स्मैक बेचने के आरोप में जा चुकी हैं जेल

पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के थाना मोड़ के नजदीक मौजूद झोपड़पट्टी से पूर्व में भी कुछ महिलाएं स्मैक बेचने के आरोप में जेल जा चुकी हैं.

गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने की कार्रवाई

कंकड़बाग थाना अध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर

कार्रवाई की गई. एक महिला थाना मोड़ इलाके में अवस्थित

झोपड़पट्टी में किसी को ब्राउन शुगर की खेप देने पहुंची थी,

इसी दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मोड़ के पास मौजूद

सादी वर्दी में पुलिस के जवानों को लगाया. महिला जैसे ही

ब्राउन शुगर की खेप लेकर झोपड़पट्टी में किसी को देने पहुंची.

तभी तलाशी के दौरान उसके पास से 170 पुड़िया ब्राउन शुगर मिला. वह इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए कंकड़बाग थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान रूपा को खाना मोड़ के पास से रंगे हाथों ब्राउन शुगर की सप्लाई करते गिरफ्तार किया गया है.

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...