सहरसा : कार्बाइन और देसी कट्टा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

सहरसा : सहरसा सदर थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. जहां सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिता और पुत्र को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार अपराधी के साथ एसपी कार्यालय में हेडक्वार्टर डीएसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार को गुप्त सूचना मिली थी. खरीद बिक्री के लिए भारी मात्रा हथियार एकत्रित किया गया है. सूचना के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी निशिकांत भारती, सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार सहित अन्य पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई. जहां राजेश्वर झा के घर विद्यापति नगर में छापेमारी की.

इस दौरान राजेश्वर झा के मकान से भारी मात्रा में हथियार को बरामद किया गया. साथ ही उनके पुत्र आशीष कुमार झा को भी हथियार के साथ गिरफ्तारी की गई. गिरफ्तार अपराधी के पास से एक कार्बाइन, एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, दो कार्बाइन का मैगजीन और 8 जिंदा कारतूस के साथ दो मोबाइल भी इनके पास से जब्त किए गए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : राजीब कुमार झा

Bokaro BSL Displaced Protest: नौकरी की मांग पर विस्थापितों का प्रदर्शन...

Bokaro BSL Displaced Protest: बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापितों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। टू-टैंक गार्डन...

Ranchi Robbery Case: कृषि निदेशक के घर एक करोड़ की डकैती...

रांची के कांके स्थित कृषि निदेशक रामाशंकर प्रसाद सिंह के घर डकैती मामले में छह आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना है। करीब 42 लाख...

Garhwa News: शादी के नाम पर 1.20 लाख की ठगी, नगर...

 गढ़वा के नगर उंटारी में शादी कराने के नाम पर 1.20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी समेत...