डिलीवरी से पहले ही हथियार तस्कर हुआ गिरफ्तार, कार्बाइन और…

सहरसा: सहरसा पुलिस ने गुप सूचना के आधार पर एक हथियार तस्कर को डिलीवरी से पहले हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है। सहरसा के बनगांव थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कार्बाइन और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह हथियार की डिलीवरी देने वाला था उसे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें – लालू ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से नहीं निकाला! राबड़ी के भाई ने कहा…

मामले में बनगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक से हथियार लेकर नरियार नाहर की तरफ से रहुआमनि जा रहा है। सूचना के आधार पर रहुआमणि के पास पुलिस ने वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसकी तलाशी लिए जाने पर कार्बाइन और कारतूस बरामद हुआ। उसने अपना नाम बेलहा टोला निवासी कुंदन कुमार के रूप में बताया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह हथियार डिलीवर करने जा रहा था। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें –  तेज प्रताप-  लालू परिवार की भटकती राजनीति

Vaishali Boat Accident: वैशाली में नाव पलटने से 13 बच्चों की...

 बिहार के वैशाली के राघोपुर में जर्जर नाव पलटने से 13 बच्चों की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...