Advertisment

गोपालगंज की फातिमा ने बोर्ड में लायी 7वां रैंक

गोपालगंज : बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज की छात्रा फातिमा नेसार ने जहां 482 नंबर लाकर बिहार में सातवां रेंक प्राप्त किया है। वहीं फातिमा को बधाई देने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। फातिमा नेसार थावे प्रखंड के मिरलीपुर निवासी नेयाज अहमद की बेटी है और यह डीएवी हाई स्कूल की छात्रा है।

फातिमा नेसार बताती है कि बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में 482 नंबर लाकर बिहार में सातवा स्थान प्राप्त की है। जिसका पूरा श्रेय उसके माता पिता के अलावे स्कूल के शिक्षकों का है। वे डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती है। वहीं फातिमा नेसार के मां आमना खातून का कहना है कि उनकी बेटी मैट्रिक परीक्षा में बहुत अच्छा नंबर से पास हुई है जिससे वे बहुत खुश है। बेटी और बेटा में कोई अंतर नही है। वे अपनी बेटी को और अच्छा से पढ़ाएगी जिससे उनकी बेटी देश का नाम रौशन करें।

वहीं डीएवी हाई स्कूल के शिक्षक विजय आर्य फातिमा नेसार को बधाई देते हुए कहाकि डीएवी विद्यालय इसके पहले भी कई छत्रों को अच्छा स्थान दिया है। आज बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में फातिमा नेसार ने 482 अंक लेकर जिले का नाम रौशन की है। बहुत खुशी की बात है।

यह भी पढ़े : Big Breaking : Matric Result 2024 – रिजल्ट घोषित, जानिये…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...