मैट्रिक परीक्षा को लेकर बिहार बोर्ड तैयारी में जुटा, जारी किया एडमिट कार्ड, 17 फरवरी से होंगी शुरू

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) पटना ने कक्षा-10 (मैट्रिक) बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये एडमिट कार्ड छह जनवरी 2026 से उपलब्ध हैं। बिहार बोर्ड ने साफ किया है कि छात्र खुद से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते। एडमिट कार्ड केवल स्कूल के माध्यम से ही मिलेंगे।

एडमिट कार्ड कहां से और कैसे मिलेंगे?

बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। स्कूल प्रधानाचार्य या अधिकृत शिक्षक अपने स्कूल आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे। इसके बाद वे एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाएंगे और फिर छात्रों को वितरित करेंगे।

छात्रों को क्या करना चाहिए?

छात्रों को अपने स्कूल से समय पर एडमिट कार्ड प्राप्त करना होगा एडमिट कार्ड मिलने के बाद छात्र उसमें छपी सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। अगर किसी तरह की गलती हो, जैसे नाम गलत हो, रोल नंबर में गड़बड़ी हो, परीक्षा केंद्र की जानकारी गलत हो। तुरंत अपने स्कूल को बताएं, ताकि समय रहते सुधार हो सके। बिहार बोर्ड कक्षा 10 के एडमिट कार्ड में ये जरूरी जानकारियां छात्र का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, विषयवार परीक्षा तिथि और समय होंगी।

कक्षा 10 की परीक्षा कब होगी?

बिहार बोर्ड के अनुसार, कक्षा-10 की थ्योरी परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलेंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दिए गए विषयवार टाइम टेबल के अनुसार तैयारी करें।

यह भी पढ़े : बिहार बोर्ड ने जारी किया कैलेंडर, 2 फरवरी से इंटर तो 17 से मैट्रिक का एग्जाम

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img