मोतिहारी : बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां एक बार फिर जहरीली शराब की दस्तक की आशंका जताई जा रही है। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर टिकैता गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसने शराब का सेवन किया था, जिसके बाद आज सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक बनारसी शाह को शराब भोला शाह द्वारा दी गई थी
बताया जा रहा है कि मृतक बनारसी शाह को शराब भोला शाह द्वारा दी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के घर से शराब भी बरामद की है। गौरतलब है कि यह वही इलाका है, जहां एक सप्ताह पहले कथित जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग बीमार पड़े थे। हालांकि, इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात का कहना है कि मामला संदिग्ध है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

यह भी पढ़े : मोतिहारी जहरीली शराबकांड : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बड़े तस्कर लवकुश यादव गिरफ्तार
सोहराब आलम की रिपोर्ट


















