झरिया में बेखौफ अपराधियों ने अमेजन रिकवरी एजेंट को मारी गोली, रुपये से भरे बैग लेकर फरार

झरिया. पाथरडीह थाना क्षेत्र में बी टाइप गेट के समीप दिनदहाड़े अज्ञात बंदूकधारी अपराधियों ने अमेजन के रिकवरी एजेंट को गोली मार दी और उनसे 9 लाख रुपये से भरे बैग छीनकर फरार हो गया। रिकवरी एजेंट की पहचान सिंदरी के रहने वाले मुकुल मिश्रा के रूप में हुई है।

झरिया में अमेजन रिकवरी एजेंट को मारी गोली

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मुकुल मिश्रा को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चासनाला में भर्ती करवाया, जहां से डॉक्टरों की टीम ने मुकुल मिश्रा की गंभीर हालत को देखते हुए धनबाद SNMMCH रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिंदरी DSP, पाथरडीह थाना, सिंदरी थाना, सुदमडीह थाना सहित कई थाना के प्रभारी मौके पर पहुंचे और अज्ञात बंदूकधारियों को पकड़ने में जुट गये हैं। मामले में घटना के तीन घंटा बीत जाने के बाद भी पुलिस का हाथ खाली है।

झरिया से सचिन सिंह की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...