बेखौफ अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना, अस्पताल में मौत

गोपालगंज : गोपालगंज में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने युवक को गोलियों से भून दिया। वहीं गोली लगने से घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना नगर थाना के भितभेरवां शंभु पथ के समीप की है। मृतक का नाम प्रखर दुबे है।यह नगर थाना के भितभेरवां गांव के नित्यानंद दुबे का पुत्र था। बताया जाता है कि आज बृहस्पतिवार को शाम छह बजे भितभेरवा गाव निवासी प्रखर दुबे अपने घर से किसी काम के वजह से गोपालगंज शहर आ रहे थे।

आपको बता दें कि गांव से बाहर शम्भू पथ के समीप पहले घात लगाए बाइक सवार अपरधियों ने प्रखर दुबे के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और फरार हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि नगर थाना के भितभेरवा गाव के समीप एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटनास्थल से एक बुलेट पाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : JDU नेता सह मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

यह भी देखें :

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Cyber Crime in Jharkhand: साइबर ठगी के नेटवर्क में देवघर देश...

 झारखंड में साइबर अपराध के नेटवर्क को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। देवघर साइबर अपराध में देश में तीसरे, दुमका 14वें और गिरिडीह...

Mallika Sherawat Meets Tej Pratap Yadav: पटना में लालू परिवार से...

Mallika Sherawat Meets Tej Pratap Yadav, पटना: बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत एक बार फिर तेज प्रताप यादव के साथ नजर आईं। इस बार उनकी...

Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पंडाल में भगदड़, 18 की मौत,...

 कोलकाता के चोरबागान दुर्गापूजा पंडाल में भारी बारिश के दौरान भगदड़ में 18 लोगों की मौत और 45 से अधिक घायल होने की खबर...