Advertisment

बेखौफ मतदाताओं ने दिया नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब

औरंगाबाद : बिहार त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2021 के दसवें और अंतिम चरण में औरंगाबाद जिले के अति नक्सल प्रभावित देव और कुटुम्बा प्रखंड में बुधवार को हुए मतदान के दौरान तमाम तरह की आशंकाओं के विपरीत मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. प्रखंड में सुबह के 7 बजे से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया.

इधर जंगली-पहाड़ी इलाके में देव प्रखंड के बनुआ, बरंडा-रामपुर, दुलारे, बेढ़नी, एरौरा पूर्वी केताकी पंचायतों में पहाड़ की तलहट्टी में स्थित गांवों-गोल्हा, तेंदुई, करमा, भलुआही, यदुपुर, ढ़ाबी, सटवट, कंचनपुर, ढ़िबरा, हैदरचक, बनुआ, खैरा, पाठक बिगहा, करमडीह, ढ़ाबी, पड़रियां, भटकुर एवं कुटुम्बा प्रखंड के परता, डुमरी तथा संडा आदि पंचायतों के दर्जनों गांवों के बूथों पर मतदाता वोटो की झमाझम बारिश करते रहे. मतदाता इधर वोटो की बारिश कर रहे थे. उधर पहाड़ों की तलहट्टी में जगह-जगह सीआरपीएफ, कोबरा, एसएसबी एवं एसटीएफ के जवान हाथों में संगीन लिए मुस्तैद नजर आएं.

मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जंगलों और पहाड़ों में ड्रोन की व्यवस्था की गई थी. पहाड़ों की तलहट्टी में जगह-जगह सीआरपीएफ, कोबरा, एसएसबी और एसटीएफ के जवान हाथों में संगीन लिए मुस्तैद थे. साथ जवान बाइक से भी गश्ती किए. जिसके कारण मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ.

इस बार के पंचायत चुनाव में यहां पूर्ण शांति रही और मतदाताओं ने दिल खोलकर मतदान के पर्व में शिरकत की. इस बीच मतदान के पूर्णतः शांतिपूर्ण संपन्न होने पर होने पर चुनावकर्मियों ने राहत की सांस ली है. साथ ही शासन-प्रशासन द्वारा किए गये प्रबंधों की भी दिल से सराहना की है.

रिपोर्ट : दीनानाथ

सर्किट हाउस में किंग कोबरा, क्या है नागराज का संदेश?

बेखौफ हुए अपराधी ! चाय दुकानदार को चाकू से गोदा

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...