बोकारो में सम्मान नहीं मिलने पर महिला भाजपा नेता ने किया हंगामा

बोकारो. भाजपा के बोकारो विधानसभा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा महिला भाजपा नेता ने सम्मान नहीं मिलने पर हंगामा किया। महिला नेता ने पार्टी में झंडा ढोने के बाद भी सम्मान नहीं मिलने की बात कही है।

बोकारो में महिला भाजपा नेता ने किया हंगामा

भाजपा लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम आने के बाद झारखंड के सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के उद्देश्य से सभी विधानसभा में कार्यकर्ताओं का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में आज बोकारो विधानसभा के 588 बूथ के कार्यकर्ताओं को सम्मान देने झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बोकारो पहुंचे।

मंच से बाबूलाल मरांडी ने भाजपा के बूथ स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। लेकिन भाजपा उत्तरी मंडल की महामंत्री मंजू देवी ने पार्टी में सम्मान नहीं मिलने पर हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान मंजू देवी ने कहा कि हम लोग घर परिवार छोड़कर पार्टी का झंडा लेकर घूमने का काम करते हैं, लेकिन हमें सम्मान नहीं दिया जाता है। हालांकि इस दौरान लोगों ने महिला को समझने का काम किया लेकिन, वह नहीं मानी।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी कितनी ऊंचाई तक पहुंची है और तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री बने हैं। ऐसे में उनके सम्मान करने से ही पार्टी मजबूत होगी और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम भी देखने को मिलेगा।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट

Trending News

Social Media

157,000FansLike
27,200FollowersFollow
628FollowersFollow
679,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img