मंत्री हफीजुल हसन के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

रांची. खबर राजधानी रांची से है। झारखंड बीजेपी मंत्री हफीजुल हसन के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची है। बताया जा रहा है कि भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में चुनाव आयोग पहुंचकर मंत्री हसन की सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

हफीजुल हसन के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

मामले को लेकर सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार असंवैधानिक तरीके से हफीजुल ने मंत्री पद की शपथ ली, उससे न तो वे अभी तक मंत्री हैं न ही वो कोई आदेश जारी कर सकते हैं। शपथ का यह नियम है कि वो अंग्रेजी हिंदी या किसी भारतीय भाषा में होना चाहिए, लेकिन हफीजुल ने भारतीय भाषा का प्रयोग नहीं किया।

उन्होंने कहा कि जब शपथ ही असंवैधानिक हो गया तो मंत्री को सदन में बोलने का अधिकार नहीं है और न ही वेतन आदि की सुबिधा ही मिलेगी। इसके अलावा मंत्री के तौर पर वे कोई फाइल पर भी हस्ताक्षर नहीं कर पाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में सुधीर श्रीवास्तव और संजय चौधरी शामिल थे।

‘TB-मुक्त बिहार’ के लिए मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, 14 अगस्त...

पटना : बिहार को टीबी से मुक्त करने के संकल्प के साथ 'टीबी-मुक्त भारत अभियान' के तहत राज्य में चलाए जा रहे टीबी स्क्रीनिंग...

हथियारबंद बदमाशों ने कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को...

आरा : जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के बधार के समीप बुधवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने कोर्ट से गवाही देकर...

Ranchi Crime News: पुंदाग बस्ती में पति-पत्नी को जिंदा जलाने की...

 रांची के पुंदाग बस्ती में देर रात पति-पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। दोनों झुलसे, अस्पताल में भर्ती। पुलिस मामले...