महिला शिक्षिका ने School में बुलाई पुलिस, DEO ने प्रिंसिपल समेत दो शिक्षक को नाप दिया…

दरभंगा: शिक्षक को समाज में समाज सुधारक की भूमिका में देखा जाता है और माना जाता है कि शिक्षक लोगों को सही शिक्षा देते हैं और सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं लेकिन दरभंगा से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो शिक्षक की अस्मिता पर सवाल खड़े कर रही है। हालांकि मामला जब जिला शिक्षा पदाधिकारी को मिली तो जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आरोपी शिक्षक समेत स्कूल के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है।

मामला दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के श्रीदिलपुर मध्य विद्यालय का है जहां एक शिक्षिका पिछले कई दिनों से एक शिक्षक पर अभद्रता का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि महिला शिक्षिका बीते कई दिनों से प्रधानाध्यापक से एक शिक्षक पर अभद्रता का आरोप लगा रही थी। सोमवार को अभी शिक्षक ने जब महिला शिक्षिका के साथ अभद्रता की तो महिला शिक्षिका ने अपने परिजन और डायल 112 को फोन कर बुला लिया।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला शिक्षिका के परिजन विद्यालय पहुंच कर आरोपी शिक्षक की पिटाई करने लगे। बाद में पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी शिक्षक को पिटाई से बचा कर थाना ले आई। मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने महिला शिक्षिका और प्रधानाध्यापक समेत तीनों शिक्षक को कार्यालय बुलाकर पूछताछ की। तीनों शिक्षकों से पूछताछ के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आरोपी शिक्षक और प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।

मामले में महिला शिक्षिका ने बताया कि विद्यालय के ही एक शिक्षक उसके साथ कई दिनों से अभद्रता कर रहे थे। मामले की शिकायत प्रधानाध्यापक से करने के बावजूद उन्होंने कोइ एक्शन नहीं लिया। अंत में उसने पुलिस को बुला लिया। तीनों शिक्षकों की बातें सुनने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी के एन सदा ने आरोपी शिक्षक के साथ ही प्रशासनिक अक्षमता के के कारण प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।

इधर मामले में पतोर थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार ने बताया कि डायल 112 की टीम ने आरोपी शिक्षक को थाना लाया है लेकिन अब तक महिला शिक्षिका की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। शिक्षिका की तरफ से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    भव्य होगी Republic Day परेड, 15 विभाग दिखायेंगे अपनी मनमोहक झांकियां

School School School School

School

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img