पूजा सीजन पर गया-नई दिल्ली के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन

हाजीपुरः भारतीय रेलवे छठ पूजा, दिवाली के मद्देनजर यात्रियोें की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सासाराम, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते गया नई दिल्ली के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगी.

गाड़ी संख्या 01678 नई दिल्ली-गया फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन दिनांक 25.10.2021 से 19.11.2021 तक सप्ताह में दो दिन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को किया जाएगा.गाड़ी संख्या 01677 गया-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन 26.10.2021 से 20.11.2021 तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को किया जाएगा. इस स्पेशल ट्रेन के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इनमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा. गाड़ी संख्या 01678 नई दिल्ली-गया फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 25.10.2021 से  19.11.2021 तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नई दिल्ली से 08.10 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 21.10 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.  22.20 बजे भभुआ रोड, 22.53 बजे सासाराम, 23.10 बजे डेहरी ऑन सोन तथा 00.30 बजे गया पहुंचेगी. यहां से वापसी में गाड़ी संख्या 01677 गया-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 26.10.2021 से 20.11.2021 तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को गया से 07.00 बजे प्रस्थान कर 08.08 बजे डेहरी ऑन सोन, 08.24 बजे सासाराम, 09.00 बजे भभुआ रोड, 10.40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. पहुंचेगी, यहां से यह स्पेशल ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 23.35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.अप एवं डाउन दिशा में इस ट्रेन का पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. और नई दिल्ली के मध्य प्रयागराज जं., कानपुर एवं गाजियाबाद स्टेशनों पर भी ठहराव प्रदान किया गया है.इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 07, साधारण श्रेणी के 11 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे.

नई दिल्ली-हावड़ा रेलवे मार्ग पर मंडरा रहे हैं खतरे के बादल

JTET 2026 Exam: झारखंड में 1 नवंबर को 986 केंद्रों पर...

 JTET 2026 परीक्षा एक नवंबर को झारखंड के सभी जिलों में 986 केंद्रों पर होगी। JAC ने डीईओ को निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा...

UGC Notice: झारखंड के 16 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को नोटिस, छात्रों...

UGC ने फीस रिफंड नियमों का पालन नहीं करने पर झारखंड के 16 उच्च शिक्षण संस्थानों को नोटिस जारी किया है। जानें किन संस्थानों...

Jharkhand Police Constable Recruitment: 2015 की आरक्षी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 2015 की आरक्षी भर्ती में शारीरिक, मेडिकल और लिखित परीक्षा पास करने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने पर राज्य सरकार और...